जालंधर में शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार सूरी का जगह-जगह पर किया गया सम्मान

जालंधर में शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार सूरी का जगह-जगह पर किया गया  सम्मान

जालंधर (मनीष रिहान) शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार सूरी के जालंधर पहुंचने पर शिव सेना टकसाली के पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी ने बी.एस.एफ चौक में शिव सैनिकों के साथ फूल मालाएं डालकर वा चुनरी डाल कर श्री सुधीर कुमार सूरी का स्वागत किया। शिव सेना टकसाली के पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार सूरी को जालंधर के कई इलाकों में सम्मानित किया। जालंधर के तिलक नगर में शिव सेना तागड़ी के पंजाब प्रधान विनय कपूर ने शिव सैनिकों सहित, भर्गो कैंप में समाज सेवक श्री संदीप पाहवा जी ने, बस्ती बावा खेल माता संत कौर नगर में श्री राम भगत सेना के पंजाब प्रधान रवि पटेल ने फूल मालाएं डालकर वा चुनरी डालकर वा भगवान शिव भोले का सावरूप देकर सुधीर कुमार सूरी को सम्मानित किया।
मां भगवती के जागरण में विशेष तौर पर मुख्य अतिथि के रूप में शेरे हिंद सुधीर कुमार सूरी को बुलाया गया, जहां सुधीर कुमार सूरी ने मां भगवती जी का आशीर्वाद लिया और श्री राम भगत सेना की टीम ने सुधीर कुमार सूरी वा उनकी टीम को मां भगवती की चुनरी डाल कर सम्मानित किया। इस मौके सुधीर कुमार सूरी के साथ कौशल शर्मा जनरल सेक्टरी, मनीष कपूर, उत्तर भारत चेयरमैन, सुनील कुमार बंटी, विवेक और अन्य उपस्थित थे।

Share: